फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने आई छात्रा के साथ की छेड़छाड़ तो बहन ने मनचले को बीच सड़क पर धुना, पुलिस को सौंपा

Sat, 29 Feb 2020 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बहन से की छेड़छाड़ तो युवती ने बीच सड़क धुना मनचला - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शनिवार को बोर्ड परीक्षा देने आई हाई स्कूल की छात्रा के साथ एक बाइक सवार मनचले ने छेड़छाड़ कर दी, जिस पर छात्रा की बहन ने मनचले को पकड़कर उसकी बीच सड़क पर ही धुनाई कर डाली। मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची जिसके बाद भीड़ ने मनचले को पुलिस को सौंप दिया। देखें तस्वीरें: -
विज्ञापन

2 of 6
मनचले की धुनाई - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार शहर के शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र में हाईस्कूल की एक छात्रा अपनी बहन के साथ इस्माइल इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। यहां परीक्ष देने के बाद जैसे ही छात्रा कॉलेज से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंची तो एक बाइक सवार मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
मनचले की धुनाई - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के साथ मौजूद बहन ने मनचले की हरकत देख बहादुरी दिखाते हुए उसे तुरंत दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं मौके पर भीड़ जमा हो गई।

4 of 6
मनचले की धुनाई - फोटो : अमर उजाला
छात्रा को पीछे करते हुए उसकी बहन आगे आ गई और मनचले को लात घूंसों से खूब धुनाई कर दी। इसके बाद युवती ने अपने पैर से जूता निकाला और मनचले की कुटाई की।

 
विज्ञापन

5 of 6
मनचले की धुनाई - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ जहां तमाशबीन बनी रही वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उधर मनचले ने बाइक छोड़कर मौके से भागने की कोशिश की लेकिन युवती ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और दौड़कर उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनचले की धुनाई - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी लगने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद भीड़ ने बाइक सवार मनचले को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें