फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीआईसी टाइगर ने स्पार्टन को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- हनी क्रिकेट एकेडमी में हुआ मैच, क्रिकेटरों ने मनाई होली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में रविवार को स्पार्टन और जीआईसी टाइगर के बीच मैच खेला गया। इसमें जीआईसी टाइगर ने पांच विकेट से शानदार जीत प्राप्त की। मैच के बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई।
मैच में स्पार्टन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इसमें अक्षय ने सबसे अधिक 68 रन की पारी खेली। इसके अलावा अनुराग सिंह ने 19 और यश शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जीआईसी की ओर से विकास ने तीन और अमित ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआई टाइगर की टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर जीत प्राप्त की। टीम की ओर से राहुल चौहान ने सबसे अधिक 71 रन की पारी खेली। इसके अलावा राहुल ने 25, प्रांशु ने 22 और रवि ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सचिन राजपूत ने दो, नवीन ने दो और आशीष ने एक विकेट लिया। राहुल चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें