फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कमिश्नरी घेराव और किसान महापंचायत एक सितंबर को

विज्ञापन
कमिश्नरी घेराव और किसान महापंचायत एक सितंबर को, भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी कार्यकर्ताओं की
विज्ञापन
- भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन एक सितंबर को कमिश्नरी चौराहे पर मंडलायुक्त का घेराव कर किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन करेगी। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने चेतावनी दी है कि जिला स्तर पर समस्याओं का निस्तारण न होने से किसानों का धैर्य जवाब दे चुका है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान घर वापस नहीं लौटेंगे और वहीं अनिश्चितकालीन धरना या जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

महापंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने पहाड़पुर, भैंसा, मवाना, बहसूमा और कोल समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में किसानों से जनसंपर्क किया। इस दौरान किसानों ने बिजली बिलों में ओवरलोडिंग पेनल्टी, स्मार्ट मीटर, ट्यूबवेल चोरी, गन्ना मूल्य, सहकारी समितियों में खाद की किल्लत और ब्याज वसूली में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाए। नगर निगम व तहसीलों में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में देरी और रिश्वतखोरी, तालाबों की खस्ताहाली और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों व इलाज की कमी को लेकर भी भारी नाराजगी जताई। भाकियू जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 21 जुलाई को ज्ञापन सौंपकर दिए गए 40 दिनों के अल्टीमेटम के बाद भी अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जनसंपर्क अभियान में सतेंद्र तालियान, डॉ. टीटू, मनोज खत्री, राजकुमार चपराना, सुनील पिलौना, जय बहादुर और मुनीश त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें