फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमारत के मलबे में दबकर अतरौली के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इमारत के मलबे में दबकर अतरौली के जवान की मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भारी बारिश के चलते एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में असम राइफल्स के कई जवान दब गए। हादसे में गाजियाबाद के अतरौली गांव निवासी जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव पहुंचने की संभावना है।
परिजनों के मुताबिक योगेश कुमार तोमर (44) पुत्र सत्यपाल सिंह तोमर 17 असम राइफल में जेसीओ के पद पर तैनात थे। चार भाईयों में योगेश दूसरे नंबर के थे। सबसे छोटे भाई ब्रिजेश तोमर सेना में मेजर है, जो त्रिपुरा में तैनात हैं। देर शाम वह गांव पहुंच गए। एक भाई किसान और दूसरे अपना बिजनेस संभालते हैं। योगेश की मौत की सूचना मिलते ही मां कृष्णा देवी बेसुध हो गई। चीख-पुकार सुनकर आवास पर लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन

10 दिन बाद आना था घर
परिजनों ने बताया है कि करीब तीन साल की तैनाती के बाद उनका स्थानांतरण दिल्ली हो गया था। वह दस दिन की छुट्टी पर सोमवार को घर पहुंचने वाले थे, लेकिन रविवार तड़के हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुम्हार हट्टी में मूव करते वक्त जवानों की टोली मूसलाधार बारिश से बचने के लिए कुछ मिनट को चार मंजिला इमारत के पास रुकी। इसी दौरान पूरी इमारत भराभर कर गिर गई, जिसके चलता बड़ा हादसा हुआ।
विज्ञापन

परिवार के कई अन्य लोग कर रहे देश सेवा
योगेश तोमर के परिवार का सेना से पुराना नाता रहा है। उनके छोटे भाई मेजर हैं तथा चचेरे भाई एनएसजी के कमांडो हैं। वह भी छुटटी पर घर आए हुए हैं। उनके अलावा दूसरा चचेरे भाई बीती 30 तारीख को सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुआ हैं। योगेश कुमार तोमर के दो बेटे हैं। बडे़ बेटे प्रियांक ने इस बार इंटर की परीक्षा पास की है तथा छोटा बेटा यश कक्षा छह में पढ़ता है। पत्नी ममता तोमर दोनों बच्चों के साथ दिल्ली में रह कर पढ़ाई का जिम्मा संभाल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें