फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने राखी बंधवाकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने राखी बंधवाकर छोड़ा
विज्ञापन

मोदीनगर। कई महीनों से किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई करने की जगह पुलिस ने पीड़िता से राखी बंधवाकर छोड़ दिया। आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है। आरोपी ने किशोरी का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। डराने के लिए घर पर पथराव भी किया। पुलिस चौकी पर आरोपी को राखी बांधने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
16 वर्षीय किशोरी नगर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। माता-पिता मजदूरी करते हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक बीस वर्षीय युवक किशोरी को कई महीने से परेशान कर रहा था। आता-जाते उसका रास्ता रोकता और अश्लील टिप्पणी करता। किशोरी चुपचाप यह सह रही थी।
विज्ञापन

विरोध पर किया पथराव
किशोरी ने परेशान होकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को आरोपी के घर जाकर घटना का विरोध जताया। आरोपी के परिजनों ने किशोरी के माता-पिता के साथ अभद्रता कर उन्हें भगा दिया। इससे मनचले का दुस्साहस और बढ़ गया। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर मंगलवार शाम किशोरी के घर पथराव किया।
संस्था की मदद से की शिकायत
पीड़ित परिवार ने किसी तरह साहस जुटाकर घटना की जानकारी समाजसेवी संस्था टीम शक्ति की मुखिया डॉ. दीपा त्यागी को दी। संस्था मदद के लिए आगे आई और बुधवार को पीड़िता की तहरीर थाने में दिलाई। दीपा त्यागी ने बताया कि कस्बा चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी और उसके साथी को हिरासत में ले लिया। पुलिस चौकी पर पुलिस ने पीड़िता से आरोपी को राखी बंधवाई। महीनों से परेशान करने वाला आरोपी को पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। किशोरी से माफी मांगने और राखी बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता ने कार्रवाई नहीं कराने की बात कहते हुए अपना प्रार्थनापत्र वापस ले लिया था। एक युवक का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें