फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों के साहस के आगे पस्त हुए लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बहनों के साहस के आगे पस्त हुए लुटेरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित स्टील फैक्टरी के पास शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार दो बहनों से पर्स व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने स्कूटी से बदमाशों का पीछा कर उनकी बाइक गिरा दी। गिरने पर बदमाश बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सीकरी खुर्द गांव निवासी बॉबी और क्षमा दोनों बहनें किसी काम के लिए स्कूटी से शनिवार शाम गोविंदपुरी गई थीं। काम निपटाने के बाद पांच बजे करीब दोनों बहनें लौट रही थी। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित स्टील फैक्टरी के समीप पहुंची, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स व मोबाइल लूट लिया। जिसके बाद दोनों बहनों ने साहस का परिचय देते हुए स्कूटी बदमाशों की बाइक के पीछे दौड़ा दी और कुछ दूर पीछा कर उनकी बाइक गिरा दी। जिसके बाद बदमाश बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़िताओं ने थाने में घटना की तहरीर दी। वहीं सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें