वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गंगनहर के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जलालाबाद गांव निवासी संजय कुमार ने बताया कि मेरा भाई संजीव कुमार (45) गाजियाबाद मजदूरी करता है। सोमवार रात करीब 9 बजे ऑटो से मुरादनगर गंगनहर के पास उतरकर सड़क पार कर रहा था, इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि मृतक के भाई संजय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन स्वामी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद