बाइक सवारों ने अधिवक्ता से लूटा मोबाइल
मोदीनगर। नगर के सौंदा रोड पर सोमवार रात टहल रहे अधिवक्ता योगेंद्र कौशिक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। छीना झपटी के दौरान अधिवक्ता गिरकर घायल भी हो गए। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद