फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने 11 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279 - फोटो : Chris Oldham
विज्ञापन
पड़ोसी ने 11 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शनिवार शाम पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर 11 वर्षीय बच्ची से चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। घटना के समय परिवार के लोग गेहूं कटाई के लिए खेत पर गए हुए थे। परिजनों के लौटने पर पीड़िता ने घटना बताई। परिजनों ने विरोध जताया तो आरोपी उन पर समझौते का दबाव बनाते हुए गालीगलौज करने लगा। पीड़ित ने चौकी पुलिस से शिकायत की वहां उन्हें घंटों टरकाया गया। बाद में थाने में केस दर्ज कर लिया गया। एसएचओ का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी परिवार शनिवार शाम गेहूं कटाई के लिए गया हुआ था। घर पर उसकी 11 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि बीच पड़ोसी युवक बच्ची को अकेली देखकर छत के रास्ते घर में घुस गया और चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने पीटकर उसका मुंह बंदकर दिया। परिजनों के घर लौटने पर सहमी बच्ची ने आपबीती बताई। परिजनों ने आरोपी से घटना का विरोध जताया तो उसने अभद्रता की और समझौते का दबाव बनाया। रविवार सुबह परिजन पीड़िता को लेकर पतला चौकी पहुंचे तो यहां पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई। चौकी पुलिस ने मदद करने के बजाए उन्हें वहां से टरका दिया। इसके बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे। यहां भी पीड़िता के साथ वह कार्रवाई के लिए घंटों बैठे रहे। काफी देर भटकने के बाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम सिंह का कहना है कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें