बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचला
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव के पास सोमवार देर रात एक बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
गांव चुड़ियाला निवासी रोहित (26) मेरठ के परतापुर स्थित एक प्राइवेट कपंनी में कर्मचारी था। बताया गया कि सोमवार रात वह काम से लौट रहा था। जैसे ही मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मार्ग पर चुड़ियाला गांव के पास पहुंचा सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। रोहित शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।