फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने संविदाकर्मी से बाइक व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने संविदाकर्मी से बाइक व नकदी लूटी
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर के रोरी-सैदपुर मार्ग पर दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने रविवार रात काम से लौट रहे संविदाकर्मी से बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। सोमवार सुबह कार्रवाई के लिए पहुंचा पीड़ित तीन घंटे तक कादराबाद चौकी पर बैठा रहा। बाइक ले जाते हुए बदमाश के एक गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले को चोरी बता रही है।
विज्ञापन

कादराबाद स्थित रोरी गांव निवासी पवन कुमार विद्युत विभाग में संविदाकर्मी हैं। वर्तमान में पवन परतापुर के मोहिददीनपुर स्थित बिजली घर पर मीटर रीडर के पद पर तैनात है। बताया गया कि रविवार रात पवन भोजपुर के सैदपुर गांव में रीडिंग के लिए गया था। देर रात वहां से वह बाइक द्वारा भंडौला गांव होते हुए अपने गांव रोरी लौट रहा था। रोरी के जंगल में पहुंचने पर वह लघुशंका के लिए रुका। आरोप है कि इसी बीच दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने पवन को घेर लिया तथा उससे सात हजार नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। पवन ने विरोध किया तो बदमाशों ने पीटकर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए। पवन ने गांव पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम कॉल किया, मगर फोन नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में बदमाशों की तलाश लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह पवन कादराबाद चौकी पहुंचा। पवन का आरोप है कि वह कार्रवाई के लिए तीन घंटें तक कादराबाद चौकी पर बैठा रहा। सूचना के बाद चौकी प्रभारी ने भंडौला के एक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरें की फुटेज चेक की, जिसमें बदमाश बाइक ले जाते हुए दिखे। वहीं चौकी प्रभारी भरत सिंह परिहार का कहना है कि मामला चोरी का है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें