फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: धार्मिक स्थल से लौट रही कक्षा आठ की छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, भाई को कमरे में बंद कर पीटा

Tue, 09 Aug 2022 07:55 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP Crime: धार्मिक स्थल से लौट रही कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। उसके भाई को एक कमरे में बंद कर दिया गया और छात्रा को दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा को जान से मारने की भी धमकी दी गई।
विज्ञापन
यौन हमला, सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: पड़ोस में रहने वाले मुंह बोले भाई के साथ धार्मिक स्थल से लौट रही कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरिंदों ने छात्रा के मुंह बोले भाई को एक कमरे में बंद कर घटना को अंजाम दिया। घटना दो दिन पहले की है। आरोपियों ने छात्रा को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह गुमसुम छात्रा से परिजनों ने पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया। परिजन सोमवार देर शाम थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी।

विज्ञापन


यह घटना मोदीनगर की है और छात्रा के पिता मजदूर है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने बताया कि धार्मिक स्थल से लौटते समय वह एक स्थान पर भाई के साथ सेल्फी ले रही थी। इसी बीच करीब पांच युवक उन्हें अगवा कर एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके भाई को एक कमरे में बद कर दिया। दूसरे कमरे में उसे ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने विरोध करने युवक के साथ मारपीट की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, इससे वह दहशत में आ गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide In New York: 'बेटियों को पालूं या ट्रक की EMI दूं', पति के तानों से तंग आकर मंदीप ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें