फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मुरादनगर। स्वाट टीम और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 किलो 500 ग्राम गांजा, स्कूटी, प्रेस का फर्जी आई कार्ड बरामद किया। पकड़े गए तस्कर आगरा से गांजा खरीदकर गाजियाबाद और एनसीआर में सप्लाई करते थे। बताया गया है कि तस्कर ऑर्डर मिलने पर गांजे की सप्लाई करते थे।
पुलिस की स्वाट टीम प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी व एंटी नाराकोटिक्स सेल प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि काफी समय से सूचना मिली रही कि मुरादनगर क्षेत्र में मादक पदार्थ की सप्लाई चल रही है। एसएसपी ने स्वाट टीम व एंटी नारकोटिक्स सेल की एक संयुक्त टीम का गठन किया। बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि मुरादनगर क्षेत्र में तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही दिल्ली मेरठ हाईवे पर डागर विहार कॉलोनी के सामने चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच प्रेस लिखी एक स्कूटी आती दिखाई दी। स्कूटी रूकते ही चालक ने खुद को पत्रकार बताया और पुलिस पर रौब दिखाने लगा। स्कूटी की तलाशी लेने पर पुलिस से नोकझोंक शुरू कर दी। पुलिस को स्कूटी की डिग्गी से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम संजय शुक्ला व गौरव शुक्ला निवासी राधेश्याम फेस-2 मुरादनगर बताया।
विज्ञापन

गांजा सप्लाई के लिए रखे थे दो लड़के :
स्वाट टीम प्रभारी अब्दुल रहमान सिददकी ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह फुटकर में गांजा बेचते हैं। राधेश्याम विहार कॉलोनी में उन्होंने अपना अड्डा बना रखा था। गांजा सप्लाई के लिए लड़के रखे हुए थे, जो दो-दो किलो के पैकेट बनाकर सप्लाई करते हैं। मामले में अभी जांच जारी है, जिन लोगों को तस्कर गांजा सप्लाई करते थे, उनकी भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

फर्जी प्रेस कार्ड से पुलिस पर रौब झाड़ते थे
गौरव शुक्ला ने कॉलोनी में बता रखा था कि वह एक न्यूज चैनल का पत्रकार है। उसने फर्जी आईकार्ड भी बना रखा था। पुलिस चैकिंग के दौरान गौरव शुक्ला प्रेस का आईकार्ड दिखाकर निकल जाता था।
मामले में अभी जांच जारी है, मादक पदार्थ सप्लाई करने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, जिनके नाम भी सामने आएंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी।
आकाश पटेल, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें