फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि फार्म पर दंपती समेत 3 को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
मुरादनगर कनौजा मार्ग स्थित कृषि फार्म में अमित व अरविंद को बंधक बनाकर लूट, - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
कृषि फार्म पर दंपती समेत 3 को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन

मुरादनगर। कनौजा गांव मार्ग पर शुक्रवार रात मंकी कैप लगाए तीन बदमाशों ने कृषि फार्म पर दंपती समेत तीन लोगों से लूटपाट की। 1500 रुपये, सोने के जेवर व तीन मोबाइल लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश पीड़ितों के हाथ-पैर बांधकर भाग गए। किसी तरह बंधक मुक्त होकर पीड़ितों ने वारदात की सूचना कृषि फार्म के मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
संजयनगर के सेक्टर-23 निवासी एडवोकेट अनुज त्यागी ने बताया कि कनौजा गांव मार्ग पर उनका कृषि फार्म है। फार्म पर अमित कुमार व उसकी पत्नी गीता निवासी नेपाल व अरविंद निवासी बिजनौर रहते हैं। गीता व अमित खेती का काम देखते है, जबकि अरविंद सुपरवाइजर है। वह तीनों कृषि फार्म में बने आवास में रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 9.20 बजे खाना खाने के बाद अरविंद हाथ धोने कमरे से बाहर आया तभी तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे कब्जे में ले लिया। बदमाश दूसरे कमरे में पहुंचे और गीता व अमित को बंधक बना लिया। मारपीट कर गीता से सोने के कुंडल, नथ, अमित से 1500 रुपये और तीन मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने तीनों के हाथ-पैर बांध दिए। महिला का आरोप है कि बदमाशों ने अभद्रता भी की। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित किसी तरह बंधक मुक्त हुए और अनुज त्यागी को सूचना दी। अनुज ने पुलिस को बताया। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि गीता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

रेकी कर की वारदात
कृषि फार्म के मालिक अनुज त्यागी का कहना है कि बदमाशों ने रेकी कर लूटपाट की है। तीन दिन पहले भी कृषि फार्म के आसपास बदमाश घूम रहे थे। शुक्रवार रात पहले बदमाशों ने उनके बारे में पूछा, इसके बाद वारदात की।
विज्ञापन

माता-पिता को पिटता देख रो रहे थे बच्चे
कृषि फार्म पर अमित पत्नी गीता, बेटी अनुष्का (5) व बेटे आर्रव (4) के साथ रहता है। जब बदमाश तमंचों के बल पर गीता व अमित के साथ मारपीट कर रहे थे तो दोनों बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें