फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही महिला से दुष्कर्म, आरोपी छत से कूदकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
सो रही महिला से दुष्कर्म, आरोपी छत से कूदकर भागा
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थानांतर्गत एक गांव में बीती रात एक युवक द्वारा छत पर सो रही महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शोर मचाने पर आरोपी छत से कूद गया। बताया गया कि इस दौरान युवक घायल हो गया। महिला के पति की ओर से मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी बृहस्पतिवार रात अपने मकान की छत पर सो रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही एक युवक मौका देखकर किसी तरह छत पर चढ़ गया और महिला का मुंह कपड़े से दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने साहस जुटाकर शोर मचा दिया। जिसके बाद घर में जाग हो गई। अपने को घिरता देख आरोपी युवक छत से कूद गया। इस दौरान आरोपी युवक के पैर में चोट लग गई। घायल आरोपी को हापुड़ जनपद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें