फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते लोग। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

मुरादनगर। चर्च कॉलोनी के लोगों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे अंबेडकर पार्क के सामने स्थित अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

चर्च कॉलोनी में दीपक कुमार परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार रात उनकी पत्नी चंचल को प्रसव पीड़ा होने पर दिल्ली-मेरठ हाईवे अंबेडकर पार्क के सामने स्थित श्याम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे चंचल ने बेटे को जन्म दिया, जिसकी हालत गंभीर थी। एंबुलेंस से बच्चे को मोदीनगर नर्सरी में रखने के लिए भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शिशु की अंतिम क्रिया कर दी थी। बृहस्पतिवार को चंचल के परिजन व कॉलोनी के लोग एकत्र होकर अस्पताल पहुंचे हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान अस्पताल कर्मियों के हाथ से बच्चा गिर गया था। इस कारण की हालत बिगड़ी थी। परिजनों का कहना है कि चंचल ने होश में आने पर उन्हें यह बात बताई। हंगामा बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। श्याम अस्पताल के प्रबंधक विक्रांत चौधरी ने बताया कि चंचल की नार्मल डिलीवरी हुई थी। शिशु को मोदीनगर नर्सरी भेजा गया था। मोदीनगर के अस्पताल में उसकी मौत हुई थी। बताया कि आरोप निराधार है। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें