फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में एलटी लाइन नहीं हटने पर बिजली विभाग का फूंका पुतला

विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
बेनीवाल ने गिनाए कानूनों के फायदे
विज्ञापन

मोदीनगर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मंगलवार को विद्यापुर, भदौला और मनौटा में सभा की। इस दौरान टै्क्टर रैली भी निकाली गई। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल के कार्यालय पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किसान आंदोलन को राजनैतिक आंदोलन बताया। उन्होंने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताते हुए विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कहा भाजपा पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की ठान रखी है। किसानों से अपील की कि वे विपक्षी दलों के नेताओं के बहकावे में न आएं। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टर रैली भी निकाली। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कुछ राजनैतिक दल किसान आंदोलन की आड़ में अपनी राजनैतिक वजूद बचाने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी शुगर मिल पर गन्ना किसानों के बकाया पर भाजपा नेता और विधायक पति डॉ. देवेन्द्र सिवाच ने एक महीने के भीतर सौ करोड़ रुपये का भुगतान कराने का वादा किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, अमित चौधरी, स्वदेश जैन, नीरज त्यागी, सत्येंद्र सिसोदिया, योगेंद्र मावी, नरेश अमराला, देवेंद्र चौधरी, देवेंद्र डायमंड, सत्येंद्र त्यागी ,नितिन मित्तल, राकेश त्यागी, अरुण त्यागी, राजेन्द्र वाल्मीकि, प्रदीप बोस, अमित त्यागी, सुनील निठौरा, अनूप बैंसला जितेन्द्र चितौड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें