फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से गड्ढे में गिरी कार, युवती की मौत

विज्ञापन
मुरादनगर दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गंगनहर के पास एलपीजी गैस से भरे ट्रक ने कार, बाइक में मारी टक्कर, मृत - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से गड्ढे में गिरी कार, युवती की मौत
विज्ञापन

मुरादनगर। एलपीजी गैस से भरे टैंकर ने दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गंगनहर के किनारे खड़ी कार और बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही कार करीब 10 फुट गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक पर बैठी युवती की मौत हो गई। साथी युवक घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोदीनगर गली नंबर-एक भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी ज्योति रानी (29) एक निजी कंपनी में काम करती थी। बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे गाजियाबाद से ज्योति अपने दोस्त प्रदीप की कार से मोदीनगर लौट रही थी। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गंगनहर के पास अचानक कार खराब हो गई। प्रदीप ने अपने दोस्त अभिषेक निवासी मोदीनगर को फोन कर बुलाया। अभिषेक के साथ बाइक पर ज्योति और प्रदीप बैठ ही रहे थे, इसी बीच गाजियाबाद की ओर से आ रहे एलपीजी गैस से भरे टैंकर ने कार व बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही कार करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां ज्योति को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अभिषेक की हालत गंभीर बनी है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मृतका की भाभी शीतल ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें