फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठक ठक गैंग ने कारोबारी की कार से लाखों रूपये की नगदी से भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
लूट का शिकार कारोबारी परिवार। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
ठक-ठक गैंग ने कारोबारी की कार से उड़ाया बैग
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर में ठक-ठक गैंग द्वारा की जा रहीं वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ बदमाशों ने सोमवार देर शाम दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक दुकान पर शॉपिंग करने के लिए रुके दिल्ली के कारोबारी की कार से बैग उड़ा दिया। बैग में करीब एक लाख रुपये की नकदी, क्रेडिट कार्ट, डेबिट कार्ड के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के रमेश नगर निवासी अमोल मल्होत्रा प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। सोमवार को अमोल दो अलग-अलग गाड़ियों से परिवार और रिश्तेदारों के साथ मेरठ जनपद स्थित धार्मिक स्थल नंगली साहिब पर अपने गुरु का जन्मदिन मनाने जा रहे थे। इसी बीच वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित तेल मिल गेट के सामने एक पटाखा शोरूम से आतिशबाजी करने के लिए पटाखे खरीदने लगे। आरोप है कि तभी विपरीत दिशा से आए स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कार में रखा बैग उड़ा दिया। बैग में करीब एक लाख रुपये और कई डेबिट तथा क्रेडिट कार्ड रखे हुए थे। वारदात का पता लगने पर पीड़ित परिवार ने शोर मचाया मगर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मदद के लिए वह पुलिस का घंटों इंतजार करते रहे। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। बता दें कि चार दिन में यह दूसरी घटना सामने आई है। गत शुक्रवार को भी ठक-ठक गैंग ने मोदी मंदिर के समीप एक प्रापर्टी डीलर की कार में खराबी बताकर उसके रुकते ही बैग साफ कर दिया था। वहीं, एसएचओ का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें