फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की तलाश में निकले दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
सड़क हादसा।
विज्ञापन
काम की तलाश में निकले दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित सौंदा कट के पास बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों दो युवकों को रौंद दिया। दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों युवक मेरठ से काम की तलाश में दिल्ली गए थे। वहां से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित अहमदनगर निवासी मुशीर आलम और सद्दीकनगर निवासी आबिद गहरे दोस्त थे। बताया गया कि दोनों दोस्त बृहस्पतिवार को काम की तलाश में बाइक से दिल्ली गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहें थे। वह दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित सौंदा कट के समीप पहुंचे तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। दोनों मृतक शादीशुदा थे और उनके दो-दो बच्चे हैं। दोनों काम की तलाश में भटक रहे थे। मुशीर और आबिद की मौत के बाद परिवार के सामने रोजीरोटी का संकट हो गया है। वहीं, मोदीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जयकरण सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें