फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब लाने से इंकार करने पर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब लाने से इंकार करने पर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के शराब लाने से इंकार करने पर सौंदा गांव के युवक को डबाना के लोगों ने लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक के परिजनों को घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने निवाड़ी थाने में आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगी है। घटना का वीडियो करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सौंदा गांव निवासी अजय शर्मा करीब एक माह पहले किसी शादी समारोह में गए थे। लौटते समय सौंदा गांव के समीप डबाना के दो युवकों ने अजय को जबरन रोक लिया और शराब लाने को कहा। अजय शर्मा ने शराब लाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इंकार करने पर दो युवक आग बबूला हो गए और उन्होंने अजय को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। बताया गया कि मामले का वीडियो भी बनाया गया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। बीते दिनों उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो युवक के परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने आरोपियों से घटना पर विरोध जताया तो उन्होंने फिर धमकाया। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी हैप्पी और अमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें