फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी से लदा ट्रक पलटा, नौ घंटे जाम रहा दिल्ली-मेरठ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी से लदा ट्रक पलटा, नौ घंटे जाम रहा दिल्ली-मेरठ हाईवे
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर ओएफएम गेट के सामने सोमवार तड़के कार को बचाने के चक्कर में चीनी की बोरियों से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। पलटते ही ट्रक दो हिस्सों में बंट गया और चीनी की बोरियां सड़क पर फैल गईं। 11 किमी लंबे जाम में करीब नौ घंटे तक वाहन और राहगीर फंसे रहे। दोपहर 12 बजे जाम खुलने के बाद भी वाहन हाईवे पर रेंगते नजर आए। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आईं।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी धारा सिंह सोमवार तड़के करीब तीन बजे ट्रक में चोनी की बोरियां लेकर मेरठ की ओर जा रहा था। ओएफएम गेट के पास ट्रक के सामने अचानक कार आ गई। कार को बचाने के चक्कर में चालक ने ट्रक मोड़ा तो वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक के दो हिस्से हो गए। उसमें लदीं चीनी की बोरियां सड़क पर फैल गईं। ट्रक पलटते ही हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। विपरीत दिशा से वाहन चलने पर जाम के हालात अधिक बिगड़ गए। करीब नौ घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर हाईवे से ट्रक को हटवाया। दोपहर करीब 12 बजे यातायात सुचारु हुआ। जाम से बचने के लिए लोगों ने कनौजा कुसलिया मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, गंगनहर कांवड़ मार्ग का सहारा लिया। सबसे अधिक परेशानी ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को हुई। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि क्रेन से ट्रक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें