गंगनहर की पटरी पर झाड़ियों में मिला शव
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के अब्बूपुर के पास गंगनहर की पटरी पर झाड़ियों से एक गला सड़ा शव बरामद हुआ है। एसएचओ ने बताया कि रविवार दोपहर अबूपुर के पास गंगनहर पटरी के किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शव गली सड़ी हालत में है। शव महिला का है या पुरुष का यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।