फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर पांच किसानों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने पर पांच किसानों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद/मोदीनगर। पराली जलाने पर लेखपाल की शिकायत पर भोजपुर थाना क्षेत्र तीन और मसूरी क्षेत्र के तीन किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोदीनगर तहसील में कार्यरत हलका लेखपाल अनुपम कुमार मिश्रा की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान औरंगाबाद दतैड़ी गांव के पास खेत में पराली जलाए जाने का मामला पकड़ा गया। जांच में पता लगा कि यह खेत निशा तोमर पत्नी कुशल पाल सिंह, छाया रानी पत्नी अशोक कुमार निवासी अलीगढ़ और संदीप जिंदल पुत्र अनिल कुमार निवासी पिलखुवा के नाम है। एसएचओं धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों किसानों के खिलाफ प्रदूषण फैलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, मटियाला डासना के लेखपाल वैशाली गोयल का कहना है कि कुशलिया गांव निवासी विनोद कुमार ने ग्राम मटियाला स्थित अपने 10 बीघा खेत में पराली को आग लगा दी। कल्लू गढ़ी में भी किसान खचेड़ू मेवाती ने भी तीन बीघे की पराली में आग लगा दी। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें