ट्रेन की चपेट में आकर टैंकर चालक की मौत
मोदीनगर। बीती देर रात मोदीनगर राज चौपला स्थित हापुड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक टैंकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक फाटक बंद होने पर लघुशंका के लिए गया था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से बागपत जनपद स्थित एक गांव निवासी आकाश उम्र करीब 20 वर्ष भोजपुर थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव स्थित एक दूध प्लांट का टैंकर चलाता था। बृहस्पतिवार देर रात वह दूध लेकर प्लांट जा रहा था। जैसे ही वह राज चौपला पहुंचा तो हापुड़ रेलवे फाटक बंद मिला। आकाश गाड़ी बंद कर लघुशंका के लिए चला गया। इसी बीच वह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।