घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मुरादनगर। एक छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अनुसूचित जाति का एक परिवार थाना क्षेत्र के गांव में रहता है। परिवर की 15 वर्षीय बेटी आठवीं की छात्रा है। गांव में ही एक युवक किराए पर बाइक ठीक करने का काम करता है। मंगलवार रात करीब 10 बजे परिवार के लोग पड़ोस में किसी काम से गए थे, छात्रा घर में अकेली थी। छात्रा को अकेली देख आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस आया। आरोप है कि जबरन कमरे में ले जाकर आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को गोली मारने की धमकी दी। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीणों को आता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की। परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पॉस्को एक्ट, एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।