फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए घुटनों के बल चलकर तहसील पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे के लिए घुटनों के बल चलकर तहसील पहुंचे किसान
विज्ञापन

मोदीनगर। एक समान मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों ने सोमवार को राज चौपले से तहसील तक घटनों के बल पदयात्रा की। इसके बाद किसानों ने तहसील परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया तथा पांच किसान क्रमिक अनशन पर बैठ गए। निर्णायक लड़ाई के मूड में पहुंचे किसानों ने एडीएम एलए के साथ बिना शर्त वार्ता करने से इंकार कर दिया। इस दौरान कुछ किसानों के घुटनों में मामूली चोट भी आई जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से प्रभावित गांवों के किसान एक समान मुआवजा और सर्विस रोड सहित कई मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान किसानों ने कई बार एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य भी बंद कराया तथा बड़े आंदोलन भी चलाए। इसके साथ ही एनएचआई से लेकर प्रशासन के उच्चाधिकारियों व नेताओं से भी कई दौर की वार्ताएं हुईं, मगर सब बेनतीजा रहा। वर्तमान मे किसान काफी समय से भोजपुर स्थित मुरादाबाद गांव में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। किसान पूर्व घोषणा के अनुसार सोमवार सवेरे राज चौपले पर एकत्र हुए और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सैकड़ों किसान घुटनों के बल चलकर तहसील पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों से वार्ता करने के लिए एडीएम एलए कमलेश बाजपेयी पहुंचे मगर किसानों ने बगैर मुआवजा मिले आंदोलन वापस लेने से इंकार कर दिया। किसान नेता बबली गुर्जर और सतीश राठी ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी से क्षुब्ध होकर उन्होंने सोमवार को राज चौपले से तहसील तक घुटनों बल चलकर पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इसके साथ ही पांच किसान लगातार क्रमिक अनशन करेंगे। उनका आंदोलन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। इस दौरान दलवीर सिंह ,महेश प्रधान, शत्रुजीत सिंह, भूलेराम शर्मा, सुनील प्रधान तथा महबूब सौलाना सहित सैकड़ों किसान और महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
आम आदमी पार्टी ने भी किया समर्थन, आज आएंगे संजय सिंह
किसान आंदोलन में आम आदमी पार्टी भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। सोमवार को किसान आंदोलन के दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव नवाब सोनी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। आप नेता नवाब सोनी ने बताया कि मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी आएंगे। किसानों के मुद्दे के साथ ही वह बखरवा अग्निकांड पीड़ितों के मुआवजे का मामला भी उठाएंगे।
विज्ञापन

------------
यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा जाम
राज चौपले से तहसील तक किसानों की पदयात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया। मेरठ की तरफ जाने वाले वाहनों की कई किमी लंबी लाइन लग गई। हजारों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस यातायात सुचारु करने के लिए जूझती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें