फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के चलते हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के चलते हाईवे पर जाम से जूझे लोग
विज्ञापन

मुरादनगर। रैपिड रेल के दूसरे चरण का काम दुहाई से मुरादनगर तक पहुंच गया है। इसके चलते सड़क चौड़ीकरण का काम हाईवे के दोनों ओर चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के कारण रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को भी हाईवे पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। इससे लोगाें को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

दूसरे चरण में रैपिड रेल का काम तेजी से चल रहा है। इसके चलते हाईवे के दोनों और खड़े पेड़ों को काटा जा चुका है। वहीं बिजली की लाइन भी शिफ्ट हो गई है। अब हाईवे के दोनों और सड़क चौड़ीकरण का काम चल रह रहा है। इसके चलते मंगलवार को भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। करीब तीन किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दूरी को तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लग गया। एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग रहा है। प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें