फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दौड़ता रहा जलता हुआ ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दौड़ता रहा जलता हुआ ट्रक
विज्ञापन

मोदीनगर। रविवार देर शाम पुलिस की सतर्कता से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। मेरठ की तरफ जा रहे माचिस से भरे एक ट्रक में आग लग गई। सड़क पर गश्त कर रही पुलिस की फाइटर 23 गाड़ी ने आग लगी देख ट्रक को रोककर दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तमिलनाडु से माचिस लेकर एक ट्रक मेरठ जा रहा था। रविवार देर शाम ट्रक जैसे ही दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस अड्डे के समीप पहुंचा तो अचानक उसके पिछले हिस्से में आग लग गई। दौड़ते ट्रक में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग अंदर तक पहुंच गई और माचिसों के बॉक्स धू-धू कर जलने लगे। घटना की जानकारी ट्रक चालक और क्लीनर को लग नहीं पाई और आग की लपटों के बीच ट्रक तेज रफ्तार के साथ दौड़ता रहा। राहगीरों ने नजारा देखा तो उनके रोंगटे खडे़ हो गए। इसी दौरान सड़क पर गश्त कर रही पुलिस की फाइटर 23 गाड़ी ने ट्रक में आग लगी देखी तो फायर बिग्रेड को सूचना देकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने ट्रक को बीमा अस्पताल के समीप रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रक में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीओ काशी प्रसाद का कहना है कि तमिलनाडु से माचिस लेकर मेरठ जा रहे ट्रक में रविवार देर शाम आग लग गई। पुलिसकर्मियों की सजगता से समय रहते ट्रक को रोककर आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें