गंगनहर में बहे दो दोस्त, एक का शव मिला
मुरादनगर। तीन दिन पूर्व लोनी से 10 दोस्तों के साथ मुरादनगर की गंगनहर में नहाने आए एक किशोर व युवक बह गए। पीएसी के गोताखोरों ने मंगलवार रात चितौड़ा पुल के पास से युवक का शव बरामद कर लिया, जबकि किशोर का पता नहीं है।
लोनी के हाजीपुर बेहटा स्थित कबूल नगर कॉलोनी निवासी राकेश (18) पुत्र विष्णु और संदीप (15) पुत्र शिवा रविवार शाम 10 दोस्तों के साथ नहर में नहाने आए थे। नहाते समय संदीप और राकेश गहरे पानी में चले गए। शोर मचाने पर गंगनहर पर तैनात पीएसी के गोताखोरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, इसके बावजूद दोनों बह गए। दोस्तों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से नहर में राकेश और संदीप की तलाश की। मंगलवार रात पीएसी के गोताखोरों ने चितौड़ा पुल के पास से राकेश का शव बरामद कर लिया। संदीप का अभी तक पता नहीं चला। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हैं। परिजनों ने राकेश का पंचनामा भरवा पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया है। उधर, गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी कहना है कि प्रशासन को नहर में डूबे युवकों के परिवार वालों के मुआवजे की मांग की है।