फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर से परेशान युवक ने दी आत्महत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूदखोर से परेशान युवक ने दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन

मुरादनगर। न्यू डिफेंस कॉलोनी टॉवर रोड मंदिर चौराहे पर शंकर चटर्जी की गुडलक गिफ्ट व कॉस्मेटिक की दुकान है। शंकर चटर्जी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व एक सूदखोर से पांच प्रतिशत ब्याज पर 1.50 लाख रुपये लिए थे, वह मूलधन और ब्याज समेत सूदखोर को दोगुनी रकम वापस कर चुका है। आरोप है कि तीन माह से लगातार सूदखोर उसे प्रताड़ित करता आ रहा है। इतना ही नहीं दुकान में ग्राहक के सामने भी मारपीट कर देता है। आरोप है कि वह दुकान पर बैंक से लोन लेने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर सूदखोर गाली गलौज कर मारपीट करता है। पीड़ित शंकर चटर्जी का कहना है कि सूदखोर ने उसे इतना प्रताड़ित कर दिया है कि वह आत्महत्या भी कर सकता है। पुलिस से पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें