चाकू से गला रेतकर सिक्योरिटी गार्ड ने दी जान
मुरादनगर। डागर विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात अधेड़ व्यक्ति ने चाकू से गला रेतकर अपनी जान दे दी। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मूलरूप से सुठारी गांव निवासी प्रमोद शर्मा (45) पुत्र जर्नादन अपने दिव्यांग छोटे भाई मनोज शर्मा के साथ डागर विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। प्रमोद शर्मा सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। शुक्रवार रात दोनों भाई अपने अपने कमरे में सोने चले गये थे। शनिवार सुबह मनोज जागा तो देखा उसने देखा उसका बड़ा भाई प्रमोद कमरे से बाहर नहीं आया। कमरे में झांककर देखा तो प्रमोद कमरे में लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था, सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस का मौके से चाकू, सुसाइड नोट व सल्फाज के खाली पाउच मिले। बताया गया है कि वह डिप्रेशन में चल रहा था, जिसके कारण उसने चाकू से गला रेत कर जान दे दी। एसीपी ने बताया कि मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं परेशान हूं और घर व दुनिया वालों पर बोझ नहीं बनना चाहता, मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का दोष नहीं है।