फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना स्त्री और बाल रोग विशेषज्ञ के चल रही है सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना स्त्री और बाल रोग विशेषज्ञ के चल रही है सीएचसी
विज्ञापन

मोदीनगर। ढाई लाख की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा मात्र एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर है। इसमें भी बच्चों और महिलाओं के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। तहसील मुख्यालय के नजदीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यह अर्बन टाउन सीएचसी है। निवाड़ी और भोजपुर क्षेत्र के लोग भी इसी सीएचसी के सहारे हैं। यहां चिकित्सा अधीक्षक सहित कुल पांच चिकित्सक तैनात हैं और प्रतिदिन करीब तीन सौ रोगी उपचार के लिए पहुंचते हैं। स्त्री रोग और बाल रोग विशेषज्ञ के न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद के चक्कर काटने पड़ते हैं या फिर प्राइवेट चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ता है। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि सीएचसी पर करीब 175 दवाएं अनुमन्य हैं, जिनमें से 170 दवाएं उपलब्ध हैं। स्वाइन फ्लू और स्त्री रोग उपचार की दवाएं यहां उपलब्ध नहीं हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कैलाशचंद ने बताया कि स्त्री रोग और बाल रोग विशेषज्ञ के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें