एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में गांव कलछीना के समीप शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अमन (30) की मौत हो गई। जबकि उसके साथी घायल हो गए। अमन बाइक से गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था। गौतमबुद्घनगर सेक्टर 10 निवासी अमन सफाईकर्मी था। अमन शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ बाइक से गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था। देर रात जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कलछीना के समीप पहुंचे तभी एक ट्रक ने ओवरटेकर करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमन नीचे गिर गया और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। अमन की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसके साथी सुमित व रवीश घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग गया। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि अमन के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।