फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: रेलवे ट्रैक पर युवती के बचाने में गई थी रजत की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर युवती के बचाने में गई थी रजत की जान
विज्ञापन

मोदीनगर। हापुड़ रोड रेलवे क्रासिंग के समीप बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में हुई 21 वर्षीय युवक रजत शर्मा की मौत का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। पुलिस का दावा है कि ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर जा रही एक युवती के बचाने के चक्कर में रजत कालका ट्रेन की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भोजपुर के कस्बा फरीदनगर निवासी गोविंदराम शर्मा का पुत्र रजत शर्मा 21 उर्फ वासू बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में हापुड़ रेलवे फाटक के समीप अचेत अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच में सामने आया कि रजत शर्मा अपने दोस्तों के साथ हापुड़ रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रैक किनारे बैठा था। इसी दौरान उन्होंने ईयर फोन लगाए एक युवती को रेलवे ट्रैक पर जाते देखा। सामने से उन्हें ट्रैक पर कालका ट्रेन भी दिखी। युवकों के काफी शोर मचाने बावजूद भी जब युवती ट्रैक से नहीं हटी तो रजत ने समझा कि युवती खुदकुशी करने जा रही है। यह सोच वह युवती को बचाने के लिए दौड़ा और उसे धक्का देकर ट्रैक से अलग कर दिया, लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की पुष्टि कालका ट्रेन के चालक ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें