फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modinagar: बीमारी ठीक करने के नाम पर दस माह तक करता रहा दुष्कर्म, तांत्रिक ने परिजनों को मारने की दी थी धमकी

Tue, 15 Nov 2022 08:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

तांत्रिक छात्रा को किसी से घटना का जिक्र करने पर परिवार का खात्मा करने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय छात्रा की बीमारी ठीक करने के नाम पर तांत्रिक द्वारा दस माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तांत्रिक छात्रा को किसी से घटना का जिक्र करने पर परिवार का खात्मा करने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। छात्रा के गुमसुम रहने पर मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। कप्तान के आदेश पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।

नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति परिवार सहित रहते हैं। उनकी 19 वर्षीय पुत्री स्नातक की छात्रा है। बताया गया कि काफी समय से छात्रा कमर दर्द से परेशान थी। कई चिकित्सकों से उपचार कराया, मगर छात्रा को कोई आराम नहीं लगा। इसी बीच उनके एक परिचित ने उन्हे तंत्र-मंत्र से बीमारी ठीक करने का झांसा दिया और वह तंत्र क्रिया के लिए छात्रा को अपने पास बुलाने लगा। आरोप है कि तांत्रिक ने बीते जनवरी माह में एक दिन छात्रा को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।

तांत्रिक छात्रा को वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर दस महीने से लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने परिजनों से शिकायत करने की कोशिश की तो तांत्रिक ने परिवार के सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी। इससे छात्रा गुमसुम रहने लगी। परिजनों के पूछने पर छात्रा ने आपबीती बताई। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कथित तांत्रिक ब्रिजेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें