फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर जानलेवा हमले के मामले में हिस्ट्रीशीटर भाई समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती पर जानलेवा हमले के मामले में हिस्ट्रीशीटर भाई समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने सारा गांव में युवती को घर में खींचकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक महिला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि हिस्ट्रीशीटर की पत्नी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
बीते बृहस्पतिवार रात इम्तियाज की पुत्री गुलनाज 18 मोहल्ले की ही दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर समीर उर्फ भोला ने अपने परिवार के साथ मिलकर गुलनाज को घर में खींचकर उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया था। हमले में गुलनाज गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए पहले मोदीनगर फिर बाद में गाजियाबाद भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के चलते गुलनाज को जीटीबी रेफर कर दिया गया था। वहां अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हिस्ट्रीशीटर समीर उर्फ भोला व उसकी पत्नी तथा उसके भाई नदीम व नदीम की पत्नी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर समीर उर्फ भोला व उसके भाई नदीम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर की पत्नी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर भोला पर 20 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
हिस्ट्रीशीटर समीर उर्फ भोला बेहद शातिर बदमाश है। पुलिस रिकॉर्ड में भोला के खिलाफ पहला मुकदमा वर्ष 2002 में धारा 302 में निवाड़ी थाने में दर्ज हुआ। इसके बाद पिछले बीस सालों में भोला पर हत्या के प्रयास सहित 20 मुकदमे निवाड़ी थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें