फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के नंगलामूसा गांव निवासी एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अनुसूचित जाति की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का मामला सामने आया है। पोस्ट शेयर होने के बाद अनुसूचित जाति के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नंगलामूसा युवक द्वारा वाट्सअप स्टेटस पर लगाई गई एक पोस्ट में अनुसूचित जाति के महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए अभद्रता भाषा का प्रयोग किया गया है। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो समाज के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और उन्होंने विरोध में हंगामा करते हुए सौंदा गांव में पंचायत कर आरोपी युवक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पंचायत में निर्णय हुआ कि अगर अनुसूचित समाज और महिलाओं के प्रति दूषित सोच रखने वाले के खिलाफ कड़ी कारवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। जानकारी लगने पर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि पोस्ट करने वाले युवक की पहचान अमन पुत्र शाहिद निवासी नंगलामूसा के रूप में हुई है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें