फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बदमाशों ने बीजेपी नगर अध्यक्ष के भाई को मारी गोली, चेन स्नेचिंग कर भाग रहे थे बाइक सवार

Fri, 28 Oct 2022 09:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

 भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई राजीव गुप्ता ने भी स्कूटी बदमाशों के पीछे दौड़ा दी और पकड़ने का प्रयास किया। पीछा होता देख बदमाशों ने स्कूटी सवार राजीव गुप्ता पर फायर झोंक दिया। जिससे गोली राजीव गुप्ता के पैर में जा लगी और बदमाश भाग निकले। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बीजेपी नेता का भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में चेन स्नेचिंग कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करने पर नगर अध्यक्ष के भाई पर फायरिंग कर दी। जिससे नगर अध्यक्ष के भाई के पैर में गोली लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चेन स्नैचरों की पहचान के लिए गली मोहल्ले के सीसीटीवी खंगालने में जुट गई।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम मोहल्ला नई बस्ती में बाइक पर आए दो युवकों ने मृदुला माहेश्वरी के गले से चेन झपट ली। चेन स्नैचिंग होते ही महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगे। इसी बीच भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई राजीव गुप्ता ने भी स्कूटी बदमाशों के पीछे दौड़ा दी और पकड़ने का प्रयास किया। पीछा होता देख बदमाशों ने स्कूटी सवार राजीव गुप्ता पर फायर झोंक दिया। जिससे गोली राजीव गुप्ता के पैर में जा लगी और बदमाश भाग निकले। 

घायल स्कूटी सवार को आनन फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार और कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए गली मोहल्ले के सीसीटीवी खंगाले। बता दें कि गोली लगने से घायल हुए राजीव गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता के भाई हैं। इससे पहले भी शहर में चेन झपटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि बदमाशों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें