ब्यूटी पार्लर संचालिका से किया दुष्कर्म
मुरादनगर। तमंचे के बल पर ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। मामले में पुलिस ने अरहान उर्फ साजिद निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि ब्यूटी पार्लर के प्रचार के लिए पोस्टर बंटवाए थे, जिस पर मोबाइल नंबर व पता भी लिखा था। एक युवक का फोन आया, बातचीत के बाद वह पार्लर पर ग्राहक लाने लगा। महिला का आरोप है कि एक दिन पार्लर पर अकेली थी, इसी बीच युवक आया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया, इतना नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। अब आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार महिला के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। परेशान होकर महिला ने सारी बात अपने पति से बताई। महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।