फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने ही की थी पिंकी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने ही की थी पिंकी की हत्या
विज्ञापन

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के तेजपुरी गांव में 15 साल की पिंकी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। खादर क्षेत्र में करोड़ों की जमीन पर कब्जे की नीयत और एक ठेकेदार को फंसाने की मंशा से पिता विनोद ने ही सौतेली बेटी पिंकी को मार डाला था। ऐसा करके वह मानसिक रूप से बीमार पिंकी से छुटकारा पाना चाहता था और उसकी हत्या के आरोप में ठेकेदार कालू को फंसाना चाहता था, लेकिन छानबीन के बाद जो सच सामने आया, उससे पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया।
तेजपुरी गांव में पिंकी को सात दिन पहले गोली लगी थी। बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई थी। पिता विनोद ने परीक्षितगढ़ शेरावानी गांव निवासी कालू के खिलाफ बेटी की हत्या का केस दर्ज कराया गया। आरोप है कि ठेकेदार कल्लू के पास विनोद भी काम करता था। कालू पर कुछ रुपये बकाया थे। पुलिस के मुताबिक विनोद ने बताया कि खादर में बाबा बिसरा सिंह की जमीन की देखरेख ठेकेदार कालू करते हैं। इस जमीन पर कब्जा करने के लिए बढ़ला आलमगीर गांव के कुछ लोग लगे हुए हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष ने विनोद से सेटिंग कर ली। इसके बाद विनोद ने बेटी की हत्या कर ठेकेदार कालू को नामजद आरोपी बनाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी पक्ष का मकसद था कि अगर ठेकेदार कालू हत्या के मामले में जेल चला जाएगा तो बाबा बिसरा सिंह की जमीन पर उसका कब्जा हो जाएगा। इसके चलते ठेकेदार के करीबी नौकर विनोद को मोहरा बनाया। पुलिस ने विनोद और कालू से अलग-अलग बात की तो मामला खुलता चला गया।
सीओ किठौर अमित कुमार राय का कहना कि जिस दिन पिंकी को गोली मारी गई, इसके बारे में आसपास के लोगों को जानकारी नहीं है। अमूमन गोली की घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच जाते है। बृहस्पतिवार को पिंकी की मौत हुई और विनोद मुकदमे में हत्या की धारा लगवाने थाने पहुंच गया। इस पर पुलिस को शक हुआ। बाद में पता चला कि पिंकी सौतेली बेटी थी। विनोद बार-बार बयान बदलता रहा और फिर उसकी जुबान खुल ही गई।
--
एक तीर से दो निशाने साधने की थी कोशिश
पुलिस ने बताया कि पिंकी मानसिक रूप से बीमार थी। उसकी मां से आठ साल पहले शादी की गई थी। वह पहले भी बेटी को मारने की बात कहता था। दूसरे पक्ष ने उसे लालच दिया कि अगर वह ठेकेदार कालू को फंसा देगा तो उसके बदले में वह उसको पैसा भी देंगे। खादर में जमीन की ठेकेदारी भी वहीं करेगा। बेटी को मारकर ठेकेदार को फंसाकर विनोद एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश में था। बताया गया कि आरोपी पक्ष ने कुछ पैसा विनोद को एडवांस में दिया था।
विज्ञापन

---
पुलिस ने हत्यारोपी पिता विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पिंकी की हत्या में कौन-कौन शामिल है, इसकी जानकारी अभी किठौर पुलिस जुटाने में लगी हुई है। इस मामले में जो आरोपी होगा, उसको पुलिस गिरफ्तार करेंगी।
केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें