फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर फेंक युवक ने मासूम का अपहरण होने से बचाया

सार

पत्थर फेंक युवक ने मासूम का अपहरण होने से बचायामुरादनगर।कार्मलनगर कॉलोनी निवासी सचिन कुमार ने रविवार को घटना की तहरीर दी।वे उसे खींच ही रहे थे कि इसी बीच साइकिल सवार युवक वहां से गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्थर फेंक युवक ने मासूम का अपहरण होने से बचाया
विज्ञापन

मुरादनगर। राधेश्याम विहार कॉलोनी गली नंबर छह के पास वैन सवार बदमाशों ने पांचवीं के छात्र के अपहरण की कोशिश की। इसी बीच साइकिल सवार राहगीर ने कार पर पत्थर बरसा दिए। इसके बाद बदमाश छात्र को छोड़कर फरार हो गए। छात्र के माता-पिता शिक्षक हैं।
सचिन कुमार गुलावठी में जूनियर हाईस्कूल और पूनम बुलंदशहर में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। कार्मलनगर कॉलोनी निवासी सचिन कुमार ने रविवार को घटना की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मनन के अपहरण का प्रयास शुक्रवार को किया गया था। वह कृष्णा विद्या निकेतन स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद बेटा साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधेश्याम विहार कॉलोनी गली नंबर छह के पास पहुंचा था, तभी एक कार उसके पास आकर रुकी। उसमें सवार बदमाशों ने मनन को पकड़ जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। वे उसे खींच ही रहे थे कि इसी बीच साइकिल सवार युवक वहां से गुजर रहा था। मनन की चीख सुनकर उसने कार पर पत्थर बरसा दिए। इससे घबराकर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद युवक भी चला गया। मनन ने घर पहुंचकर इसके बारे में बताया। कॉलोनी के आसपास के लोगों ने भी घटना को तसदीक किया। कॉलोनी में कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कार कैद हो गई है। मुरादनगर थाना के प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें