फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुर में बाइक व कार टकराने के बाद बवाल, 40 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर में बाइक व कार टकराने के बाद बवाल, 40 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर गांव में मंगलवार रात बाइक व कार टकराने के बाद बवाल हो गया। दोनों ओर से खूब लाठी डंडे व पत्थर चले। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। बवाल में 12 लोग घायल हो गए। इनमें दो को गंभीर चोर्टें आइं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20-20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया।
भोजपुर गांव में पटवारी वाले मोड़ पर मंगलवार रात बाइक व कार आपस में टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सवार उलझ गए। कहासुनी ने कुछ ही देर में विवाद का रूप ले लिया। जानकारी के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर सामने आ गए। काफी देर तक संघर्ष होता रहा। दोनों तरफ से हवाई राउंड फायरिंग भी की गई। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर झगड़ रहे लोग तितर-बितर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस गांव में गश्त कर रही है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक विपिन कुमार की तहरीर पर कल्लू, पिंटू, राजेंद्र, कुलभूषण, भूरा, टिल्लू, अंकित एवं शाहरुख, उम्मेद, नफीस शाकिर, परवेज, रिजवान और जावेद तथा 25 अज्ञात के खिलाफ बलवे सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर नफीस व पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें