फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद पुलिस चौकी के पास सोमवार को मेरठ की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चेतन कुमार (22) की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों दोस्त घर वालों को बिना बताए बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली स्थित जवाहर नगर निवासी चेतन कुमार जूते की एक दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था। मोहल्ले के ही रहने वाले अपने दोस्त प्रिंस के साथ वह हरिद्वार जा रहा था। प्रिंस एक मोबाइल शॉप पर काम करता है। हादसे के बाद चौकी पुलिस राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने चेतन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रिंस की जेब से मिले मोबाइल नंबर पर कॉल कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। प्रिंस के भाई मनीष ने बताया कि दोनों बिना बताए घर से निकले थे। दोनों अपना मोबाइल फोन भी घर छोड़ आए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें