फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दबंगों से तंग आकर महिला ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा इस्तीफा, सीएम योगी से जल्द करेंगी शिकायत

Mon, 18 Jul 2022 11:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

महिला ग्राम प्रधान ने दबंगों से तंग आकर इस्तीफा दे दिया। महिला ने डीएम को अपना इस्तीफा सौंपा है। महिला जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में जानी ब्लाक के गांव रावा में महिला ग्राम प्रधान ने दबंग लोगों के उत्पीड़न से तंग आकर सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने डीएम को अपना इस्तीफा सौंपा है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि गांव के दबंगों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा हटवाने को लेकर उसके साथ मारपीट और बदतमीजी की थी। इस मामले में दो माह पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं आरोपी पक्ष के लोग लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


जानी ब्लाक के गांव रावा की ग्राम प्रधान रश्मि यादव पत्नी विक्रम सिंह के अनुसार, उसने दो माह पूर्व कोर्ट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की मदद से कुछ दबंगों से ग्राम पंचायत की भूमि कब्जा मुक्त करवाई थी। इस बात को लेकर रंजिश मानते हुए आरोपी पक्ष ने उसके साथ मारपीट और बदतमीजी की थी। जिसकी रिपोर्ट 14 मई को जानी थाने में दर्ज कराई गई थी। 

आरोप है कि दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं आरोपी रिपोर्ट वापस न लेने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत उसने उच्च अधिकरियों से भी की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Police raid: कई राज्यों में सिंडिकेट कैसिनो का अरबों का धंधा, लग्जरी कारों से रिसॉर्ट आते थे आरोपी, युवतियों को मिलते थे 10 हजार रुपये

आखिर दबंगों से तंग आकर दिया इस्तीफा 
आखिर दंबगों से परेशान होकर रश्मि यादव ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान पीड़िता ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं उन्होंने सीडीओ को भी ज्ञापन दिया है। पीड़िता ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें