यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली में कावड़ नहर पटरी पर बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है।
खतौली में कावड़ नहर पटरी मार्ग पर गांव बुआड़ा कलां के निकट युवक का शव मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने 100 डायल को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उस का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर युवक की पहचान असलम पुत्र नसीम निवासी 331 मीनाक्षी एनक्लेव अशोक विहार लोनी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया जांच से प्रतीत हो रहा है कि असलम की हत्या कर यहां शव को फेंका गया ह। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं युवक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।