फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट में सीचपाल से अभद्रता,मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट में सींचपाल से अभद्रता, मारपीट
विज्ञापन

परतापुर। मेरठ खंड गंगनहर के सींचपाल संजय कुमार व उसके साथी के साथ रजवाहे से पानी चोरी करने वाले लोगों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट कर दी। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार सीचपाल संजय कुमार अपने साथी शौकतअली के साथ रजवाहे की गश्त पर था। जिस समय वह घाट गांव के पास पहुंचे तो रजवाहे को काटकर पानी खेत में किया जा रहा था। संजय ने कट को बंद किया तो वहां कुछ लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सींचपाल की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। संजय जान बचाकर वहां से थाने पहुंचा और घाट निवासी अंकित, सुनील कुमार, संजय सहित अन्य लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि उक्त लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट व जातिसूचक शब्दोें का प्रयोग किया है शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें