कलेक्ट्रेट सभागार में शहीदों के परिवारों की समस्या को लेकर सैन्य अधिकारी और सीडीओ ने सुनी शिकाय
मेरठ। पूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह द्वारा नामित मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने उनकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने पूर्व सैनिकों व आश्रितों के लंबित मामलों को जल्द निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। पूर्व सैनिक रामशरण सिंह सोम के स्कूल को मान्यता दिलाने, पूर्व सैनिक प्रवीन के खसरे में त्रुटि ठीक कराने, प्रेमपाल सिंह का खेती विवाद को जल्दी निस्तारण करने के लिए कहा गया। सीडीओ ने कहा कि पुलिस से संबंधित मामलों का तीव्र निस्तारण किया जाए। संवाद