फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग क्रियाओं से शारीरिक बीमारियों को करें दूर : योगाचार्य

Tue, 13 Jun 2023 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर के प्राचीन मंदिर भगवान जगन्नाथ में योग शिविर में साधकों को कराया योगाभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। नगर के प्राचीन मंदिर भगवान जगन्नाथ में नौंवे योग दिवस के उपलक्ष्य में हर घर आंगन योग के सिद्धांत पर साधकों को योगाभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने शारीरिक बीमारियों में करने वाली योग क्रिया के बारे में बताया।
योगाचार्य अंकित पुंडीर ने योग साधना से निरोगी काया बनाने के बारे में बताया कि मानव शरीर में अनेक रोग हैं। हर रोग के योग अलग-अलग हैं कुछ योग ऐसे हैं जो सभी रोगों को दूर करने में सहायक हैं। सूर्य नमस्कार सरल तथा उपयोगी साधना है। योग साधक को अपने आहार पर भी नियंत्रण रखना होगा। नशा, मांसाहार छोड़ना होगा, तब ही योग साधना का फल मिलेगा।
विज्ञापन

अनिंद्रा में शवासन, शंशकासन, ताड़ासन, भ्रामरी प्राणायाम, लाभकारी है। एकाग्रता के लिए कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी, प्रणायाम अति उत्तम योग है। कमर दर्द में भुजंगासन, ताड़ासन, मकरासन, वज्रासन, भाम्ररी, नाड़ी शोधन प्रणायाम के साथ-साथ शाकाहारी भोजन, किडनी समस्या से पीड़ितों को प्रज्ञायोग, भुजंगासन, सर्वागासन, पश्चिमीतासन, भस्त्रिका, कपालभाति, प्रणायाम करना चाहिए।
योगाचार्य ने कहा योग क्रियाएं साधक घर पर ही कर सकते हैं, लेकिन योग क्रिया साधना और योग मुद्रा तथा खाने का ध्यान रखना होगा। योग भारतीय संस्कृति सभ्यता का प्रतिक है, जिसे आज पूरा संसार मान रहा है। योग दिवस पर हर घर हर आंगन में योग होना चाहिए। हम स्वस्थ हमारा परिवार स्वस्थ हमारा मोहल्ला, गांव, कस्बा, नगर, राज्य, स्वस्थ होंगे तभी ही राष्ट्र स्वस्थ होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विकास मेहता, मिथिल तायल, अंकित कुमार, सुशील कुमार, राजेश सैनी, गौरव तायल, राजीव तायल, विनोद कुमार, ललित कुमार, अंकुर कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें