फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बुर्जुग मां को गोद में लेकर पोलिंग बूथ पहुंचा बेटा, मतदान कर बारात लेकर निकला दूल्हा

Thu, 11 Apr 2019 06:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 14
बुर्जुग मां को गोद में लेकर पोलिंग बूथ पहुंचा बेटा, मतदान का निशान दिखाता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ-हापुड़, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट समेत देश के 20 राज्यों की 91 सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। वेस्ट यूपी की इन आठ सीटों पर इस बार मुकाबला कड़ा है। लोगों में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह नजर आया। यहां तक कि बुर्जुग मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करने से पीछे नहीं रहे। आगे देखें लोकतंत्र के इस महापर्व के रंग तस्वीरों के संग: - 


 
विज्ञापन

2 of 14
चाय की चुस्की लेकर मतदान का निशान दिखाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एक बूथ पर सुबह से लाइन में लगे लोगों ने मतदान कर राहत की सांस ली। इसके बाद सभी ने नजदीक बने स्टॉल पर चाय की चुस्की ली। 
 
विज्ञापन

3 of 14
पिता को पीठ पर लेकर मतदान के लिए पहुंचा बेटा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से हाजी याकूब कुरैशी और कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल के बीच है। इस सीट पर मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर और हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो चुका है। 

4 of 14
मेरठ में मतदान करने पहुंचा परिवार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल समेत शहर के कई शख्सियत अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। मेरठ के गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने भी परिवार के साथ मतदान किया।

 
विज्ञापन

5 of 14
मतदान करने पहुंचे बीमार मतदाता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कई क्षेत्रों में मतदान के दिन बीमार लोग भी पीछे नहीं रहे। यहां पैरालाइज्ड मरीज और बीमार महिला भी व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचीं। डीएन इंटर कॉलेज को मॉडल बूथ बनाया गया है। यहां सिविल डिफेंस के लोग दिव्यांगों को व्हील चेयर पर बैठाकर वोट डलवा रहे है। जिसे 'दिव्यांग रथ' नाम दिया गया है।

 
विज्ञापन

6 of 14
वोट डालने के किये गंगा पार नाव से जाते हुए वोटर - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नाव से गंगापार करके जाते ग्रामीण। यहां भी लोगों में मतदान के लिए गजब का उत्साह दिखाई दिया। 
विज्ञापन

7 of 14
पोलिंग बूथ पर मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पोलिंग बूथ पर मुस्लिम महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा दिखी। यूपी की कैराना, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीटों पर मतदान करने बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भागीदारी निभाई।
बिजनौर लोकसभा सीट पर भाजपा के भारतेंद्र सिंह, बसपा के मलूक नागर और कांग्रेस के नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भारतेंद्र बिजनौर से दो बार विधायक रह चुके हैं। मलूक नागर 2014 में भी बिजनौर सीट से चुनाव लड़े थे। 

 

8 of 14
मतदान करने पहुंची महिलाएं
नसीमुददीन इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप चौधरी, सपा की तबस्सुम हसन और कांग्रेस के हरेंद्र मलिक के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर मुकाबला कड़ा है। सभी प्रत्याशियों के अपने-अपने दावे हैं।

9 of 14
पहली बार मतदान का प्रयोग कर निशान दिखाते युवा - फोटो : अमर उजाला
पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग को लेकर खास उत्साह नजर आया। पहली बार वोट डाल रहे यंग वोटर्स सुबह से ही लाइन में खड़े दिखाई दिए। 

10 of 14
मतदान करने के बाद दिव्यांग जुड़वा भाई आयुष गोयल व पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नलकूप खंड बूथ नंबर 306 पर दिव्यांग जुड़वा भाई आयुष गोयल व पीयूष गोयल दिव्यांग समाज सेवी, निदेशक पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि जो उन्होंने कहा कि जो भी सरकार बने वह दिव्यांगों की शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति संवेदनशील हो।

11 of 14
खेत में काम करता मुस्लिम मतदाता - फोटो : अमर उजाला
बागपत में कुछ लोगों ने पहले अपने काम निपटाए इसके बाद मतदान किया। यहां खेत में गेंहूं काट रहे एक मुस्लिम मतदाता ने बताया कि वह अपना काम निपटाने के बाद दोपहर बाद मतदान करने जाएंगे। 
बागपत लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री डाक्टर सत्यपाल सिंह और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। चौधरी चरण सिंह का नाम लेकर दोनों प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने की पुरजोर कोशिश की है यहां दोनों दलों के बीच हार-जीत का गणित उलझा नजर आ रहा है।
 

12 of 14
भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह मतदान करते हुए - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर दोपहर तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत-
सहारनपुर 54%
कैराना 52.4%
मुजफ्फरनगर50.60%
बिजनौर 50.80%
मेरठ 51.00%
बागपत 51.20%
गाजियाबाद 47.00%
गौतमबुद्धनगर 49.72%

13 of 14
डॉक्टर कुणाल नाथ अपने भाई के साथ दाएं - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के सूरत शहर से आये थापर नगर निवासी डॉक्टर कुणाल नाथ (डीएम न्यूरो) ने मेरठ पहुंचकर मतदान किया। स्पाइस जेट की फ्लाइट से पहुंचे दिल्ली। इसके बाद गुरुग्राम से भाई को लेकर मेरठ पहुंचे और अपने भाई के साथ वोट डाला। 
विज्ञापन

14 of 14
राजू - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के जलीलपुर में बूथ संख्या 71 में राजू पुत्र रूपराम सिंह वोट करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। दरअसल, राजू की 11 अप्रैल को शादी थी और वह बारात लेकर जाने से पहले पोलिंग बूथ पहुंचे और बारात के रवाना होने ससे पहले अपने मत का प्रयोग किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें